बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: चांदीनगर। कहरका गांव में एक मकान से जहरीले कोबरा सांप निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो माह से लगातार सांप निकलने के कारण परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। हालात यह हैं कि परिवार के सदस्य रातभर जागकर मकान में निगरानी कर रहे हैं। सांपों को पकड़वाने के लिए लगातार लोगों को बुलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहरका निवासी कपिल त्यागी ने बताया कि उनके मकान में पिछले करीब दो माह से लगातार कोबरा सांप निकल रहे हैं। शुरुआत में एक-दो सांप दिखाई दिए थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती चली गई। यह भी पढ़ें- Bagpat News: मकान में निकले 30 कोबरा सांप, खुदाई में मिले 100 से अधिक अंडे पिछले दो दिनों में ही करीब 30 सांप पकड़वाकर जंगल में छुड़वाए जा चुके हैं। इसके...