बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर उर्फ बंदपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने मकान खाली कराने को लेकर दबंगई, गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के पास उसका 200 वर्ग गज में तीन मंजिला मकान है, जो 2021 से आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट के कर्मचारियों को किराए पर दिया हुआ है। आरोप लगाया कि ब्रह्मपाल, सागर और रवि साथियों संग मकान पर पहुंचे और मकान में रह रहे कर्मचारियों को धमकाया। कुछ देर बाद ही दो अज्ञात लोग दो बुलडोजर लेकर आए। उन्होंने मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए मकान पर जबरन कब्ज...