बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बिनौली। बिनौली गांव में स्थित शिव मंदिर में अपनी अंगुली काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाने और तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। गुरुवार की रात को गांव के शशि पंडित, सुरेश, लीलू और सतीश ने पुलिस को सूचना दी थी कि नशे में धुत एक युवक ने मंदिर में अपनी अंगुली काटी और शिवलिंग पर खून चढ़ाकर तांत्रिक क्रियाएं कीं। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शुक्रवार को आरोपी कपिल पुत्र सुरेश निवासी बिनौली को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस ...