Bagpat News: मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। छपरौली पुलिस ने लूम्ब गांव के बड़े शिव मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया पीतल का घंटा और शिवलिंग के ऊपर लगा पीतल का सांप भी बरामद कर लिया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि गत दिवस लूम्ब गांव निवासी सोमदत्त शर्मा ने छपरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गांव के बड़े शिव मंदिर से पीतल का घंटा और शिवलिंग के ऊपर लगा पीतल का सांप चोरी हो गया है। वहीं, चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश पनप गया था। उन्होंने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की थी। बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित और विपिन उर्फ शिवजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ये दोनों लूम्ब गांव के ही रहने वाले हैं। रात्रि में पुलिस ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.