Bagpat News: मंडी समिति ने छात्रों को वितरित की 13.68 लाख की छात्रवृत्ति
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बड़ौत। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने जनता वैदिक कॉलेज के 38 छात्रों को 13.68 लाख रुपये छात्रवृत्ति का वितरण किया। प्रत्येक छात्र को 36 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी गई। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ रश्मि निगम, डॉ लोकेन्द्र कुमार व छात्रवृत्ति इंचार्ज दीपक भारती का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा महाविद्यालय या विश्वविद्यालय स्तर के कृषि संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति का वितरण प्रति वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि 38 चयनित छात्रों के खाते में शासन द्वारा धनराशि भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.