बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। डूंडाहैडा क्षेत्र में आचार्य विद्यासागर गौशाला में रविवार को वर्षायोग के तहत मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित हुआ। जैन संतों के सानिध्य में हुए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य वसुनंदी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से किया गया। समारोह में मुनि नमिसागर महाराज, ऐलक विज्ञानसागर महाराज और क्षुल्लक पूर्णानंद महाराज के वर्षायोग साधना कार्यक्रम के लिए मंगल कलश की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि विधान और भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। संतों के सानिध्य में हुए कार्यक्रम से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Etah News: चार्तुमास को नयन सागर महाराज का हुआ मंगल प्रवेश, जगह-जगह स्वागत श्रद्धालुओं ने संतों के...