Bagpat News: भड़ल के बच्चे ड्रोन रोबोट और रॉकेट से सीखेंगे विज्ञान के गुर
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। बिनौली ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भड़ल में पांच लाख रुपये की लागत से साइंस-मैथ्स गार्डन बनाया जाएगा। इसमें बच्चे ड्रोन, रोबोट और रॉकेट की कार्यप्रणाली समझने के साथ विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को प्रयोग करके सीख सकेंगे। दिसंबर तक गार्डन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। गार्डन में विज्ञान और गणित से जुड़े 26 मॉडल और उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें सौरमंडल मॉडल, ड्रोन, रॉकेट किट, रोबोटिक लर्निंग किट, दूरी मापक यंत्र, कोण मॉडल, कृत्रिम मानव मॉडल और यातायात संकेतक प्रमुख हैं। इनके माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा मिलेगी। विद्यालय में वर्तमान में 275 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि जिले के दूसरे विद्यालयों के बच्चे भी शैक्षिक भ्रमण के लिए यहां आकर इन मॉडल के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.