बागपत, नवम्बर 10 -- Bagpat News: भैयादूज पर्व पर बहनों के घर पहुंचने की जल्दी में भाइयों को सफर के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों से लेकर रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों तक में यात्रियों को जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि बसों और ट्रेनों के अंदर जितने यात्री सवार थे, उससे कहीं अधिक लोग बाहर खड़े होकर सफर करने को मजबूर नजर आए। भैयादूज पर बहनों के घर समय से पहुंचने की उत्सुकता यात्रियों में साफ दिखाई दी। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में सवार होने की होड़ मच जाती थी। दिल्ली से सहारनपुर और सहारनपुर स...