बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक की बुग्गी से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बरवाला का रहने वाला 18 वर्षीय सारिक पुत्र गुलशाद बाइक लेकर गांव से बड़ौत जा रहा था। बताया कि बावली गांव में उसकी बाइक भैंसा-बुग्गी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...