बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के 12 गांवों में होने वाले भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का किसान लंबे समय से विरोध कर रहे थे। एडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने अधिग्रहण प्रक्रिया में सहयोग करने पर सहमति जताई है। चांदीनगर क्षेत्र के किसान भूमि अधिग्रहण के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग थी कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाए और जमीन का मुआवजा बाजार दर के अनुरूप दिया जाए। किसानों का कहना था कि उचित मुआवजा मिलने पर ही वे अधिग्रहण के लिए तैयार होंगे। एडीएम विनीत उपाध्याय ने किसानों को आश्वासन दिया कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा...