बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए 12 गांवों में होने वाले भूमि अधिग्रहण को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों और प्रशासन के बीच हुई बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही। किसान अपनी जमीन का बाजार मूल्य के चार गुना मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन ने किसानों की मांगों को शासन और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन मुआवजे की दर को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी। बैठक एसडीएम सुरभि शर्मा ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों, किसानों की समस्याओं और मुआवजे की दर पर चर्चा के लिए बुलाई थी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सोतई गांव में मंगलवार को किसानों की महापंचायत, मुआवजे की मांग पर अड़े किसान इसमें किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याएं प्रशासन के सामने र...