बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के सभागार में वीरांगना एवं भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 221 भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल शैलेंद्र तालियान ने कहा कि फौज देश का स्वाभिमान और फौजी देश की शान हैं। वीरांगनाएं और भूतपूर्व सैनिक समाज के लिए परम आदरणीय हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डा. अनिल तोमर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम के कारण संभव हो पाया। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. मनीष तोमर ने कहा कि पूर्व सैनिक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपनी जवानी और जज्बे को देश क...