बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बड़ौत। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत बड़ौत देहात मंडल के गांव बड़ावद, गुराना, लौहड़ा, वाजिदपुर जौहड़ी आदि गांवों में पावन माटी कलश यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं पुष्प वर्षा कर कलश का अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। जिला मंत्री व जिला अभियान सहसंयोजक दीपक भारती ने बताया कि यह कलश यात्रा भाजपा के सभी 12 मंडलों में निकाली जा रही है। संचालन मंडल महामंत्री डॉ श्रवण भारद्वाज ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नामित सभासद विकास बाल्मीकि, डॉ अनुज रविदासी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र आर्य, राज...