बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल गांव में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश सचिव व स्कूल प्रबंधक द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। मारपीट एक महिला गंभीर रूप में घायल हुई थी। पीड़ित की तहरीर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल निवासी चांदवीर ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अगस्त को उसकी पुत्र वधू पिंकी घर पर थी, जबकि उसकी बहन सविता राखी बांधने के लिए घर आई हुई थी। इसी बीच सीबीएसएम पब्लिक स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल राणा, भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश सचिव नरेशपाल, मनोज, सतीश, काला अचानक घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे थे। विरोध करने पर इन सभी ने पिंकी और सविता पर हमला बोल दिया। जिसमें पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोघट थाना प्रभारी क...