बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: खेकड़ा। रटौल में घर के बाहर अभद्रता का विरोध करना भाई-बहन को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रटौल निवासी नदीम ने मंगलवार को कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर को वह अपनी बहन महकशा के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नदीम, कलवा और जीशान घर के बाहर पहुंचकर अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा शोर सुनकर वह बहन के साथ बाहर आया और आरोपियों की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि इस पर तीनों युवकों ने डंडों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में भाई-ब...