बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बागपत। बागपत की शुगर मिल कॉलोनी में करीब एक महीने पहले हुई कर्मचारी दीपक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की बहन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें दीपक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक की बहन ने बताया कि 16 जुलाई को दीपक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। परिजनों का दावा है कि उसी रात दीपक की हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि परिजनों की ओर से मिले शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दुर्घटना नहीं बेटे की हुई हत्या बागपत। बड़ौली गांव की रहन...