Bagpat News: भाइयों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: रमाला। बिराल गांव निवासी अरमान और उसका चचेरा भाई तालिम बुधवार रात करीब 8:30 बजे बराल बस स्टैंड पर दूध लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही जुबेर, फारुख, सरफराज, अब्बास और मोमीन ने पीछे से आकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में अरमान के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि तालिम भी घायल हो गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष फारुख ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक आरोपी अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर डंड़ा बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.