बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर में पर्यूषण महापर्व का सातवां दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या में श्रद्धालु झूमते रहे। सोमवार सुबह भक्तांबर पाठ के बाद प्रक्षाल और भगवान शांतिनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। चंदन, अक्षत, पुष्प, फल, नैवेद्य, दीप और धूप पूजा के साथ शांतिधारा की गई। इसके बाद सामूहिक चैत्यवंदन, भजन, आरती और मंगल दीपक हुआ तथा प्रभावना वितरित की गई। शाम को महिला मंडल ने प्रतिक्रमण किया। सुभाष चंद्र जैन, अजय जैन, अनुज जैन, अशोक कुमार जैन, अश्वनी जैन, अंकित जैन, कपिल जैन, वंश जैन, मनन जैन और प्रदीप जैन आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: संवत्सरी पर्व पर जप-तप, प्रवचन, क्षमाभाव का दिया जाएगा संदेश यह भी पढ़ें- तपस्या से व्यक्ति का आत्मबल मजबूत होता है:...