बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रात 12 बजे जैसे ही घड़ी की सुई ने जन्म का समय बताया, मंदिरों और घरों में कान्हा के जन्म की खुशियां छा गईं। घंटे-घड़ियाल, ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे और मृदंग की धुन के बीच शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण का पंचगव्य से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मंदिरों और घरों में नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजे बधाई जैसे जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और कान्हा के बाल स्वरूप को झूला झुलाकर धर्मलाभ उठाया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी...