बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: श्री अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान और आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के सानिध्य में 8 से 15 अक्टूबर तक श्री अजितनाथ सभागार में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन होगा। विधान के प्रतिष्ठाचार्य प्रसिद्ध विद्वान पंडित सनत कुमार और पंडित विनोद कुमार रजवास होंगे। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि विधान के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मुख्य पात्रों का चयन हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...