Bagpat News: बड़ौत-छपरौली मार्ग पर पुल निर्माण से लोग परेशान
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर पुल और पुलियों के निर्माण कार्य के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग से जुड़े गांवों में मुख्य रास्तों पर पुलिया निर्माण होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को सड़क से गुजरने के साथ ही अपने घरों तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कार्य चलने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मलकपुर, आदर्श नंगला, सिनोली, छपरौली, कुरड़ी आदि स्थानों पर लोग बेहाल हैं। कई जगह रास्ता संकरा होने और आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थलों पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने से सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ है। गांवों के मुख्य र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.