बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। गोरखपुर में 16 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही स्टूडेंट गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश स्तरीय स्टेट चैंपियनशिप (बालक वर्ग) में बागपत जिले का डंका बजा है। बड़ौत स्थित शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले 5 शानदार खिलाड़ियों का चयन स्टेट लेवल के लिए हुआ है। एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में दो अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभावान युवा शामिल हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में शुभम राजपूत और सत्यम ढाका। अंडर-17 आयु वर्ग में दीपक कुमार, नितिन कुमार और सावेज। इन सभी खिलाड़ियों के स्टेट लेवल पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: राज्य स्तरीय कबड्डी में जिले के दो शिक्षक निर्णायक होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...