बागपत, अक्टूबर 23 -- बागपत में प्रदर्शन और पुतला दहन Bagpat News: भगवान परशुराम रक्षा परिषद के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया गया। छपरौली में परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन पर सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राजकुमार भाटी के पुतले को आग के हवाले किया। परिषद के अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कथित टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि यदि राजकुमार भाटी को सपा की ओर से बागपत का प्रभारी बनाया जाता है और वह जिले में आते हैं, तो कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान मन...