बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। नगर पालिका परिषद बागपत की बुधवार को चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन और ईओ हरिलाल पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में जेई नहीं होने के कारण रुके 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के निरीक्षण और अनुमान तैयार कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा 15वें वित्त और पंचम वित्त की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में नवयुग योजना के तहत आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों के माध्यम से शहर में विकास कार्य कराए जाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: नगर पालिका : बोर्ड बैठक में 224 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास चेयरमैन राजुद्दीन ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल निगम क...