बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: खेकड़ा। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में सोमवार को गणपति यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ कस्बे का भ्रमण कर धर्म संघ के पंडाल में गणपति विराजमान हुए। धर्मसंघ की खेकड़ा शाखा गत बीस वर्षों से भगवान गणपति गणेश महोत्सव का आयोजन कर रही है। सोमवा को ढोल बैंड बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शुभारम्भ किया। स्कूली बच्चे गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष करते हुए, हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चले। पंडित अखिलेश शास्त्री, प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्वामी, हर्ष धामा, पिंटू तेवतिया, किशन दत्त शर्मा, मनीष, अरुण, अरशद खान, हरिओम, शिवानी, कविता, रेखा, मंजरी, ईशा, कृष्णा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक...