बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: बड़ौत। दशलक्षण महापर्व के समापन पर सोमवार को आचार्य आर्जवसागर के सानिध्य में भगवान चंद्रप्रभु की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा में श्रद्धालु भगवान के जयकारे और णमोकार मंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। भजन मंडली, ढोल-नगाड़े, भांगड़ा पार्टी और आकर्षक झांकियां यात्रा का विशेष आकर्षण रहीं। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा लोहिया बाजार, ठाकुरद्वारा और संजय मूर्ति होते हुए दिगंबर जैन कॉलेज के ए-फील्ड पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जैन समाज की महिलाओं ने प्रस्तुत किया त्याग व तपस्या का उदाहरण: संत सुयश सागर रथ यात्रा क...