बागपत, नवम्बर 22 -- Bagpat News: बागपत। जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिलेभर के मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी दिनभर मौजूद रहे। उन्होंने बूथों पर बैठकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए वोट बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम में संशोधन कराने और अन्य जानकारियों के लिए बूथों पर पहुंचे लोगों की मदद की। दिनभर चले इस अभियान में जिलेभर में पांच हजार से अधिक नए मतदाताओं के वोट बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। अभियान को लेकर युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। बीएलओ ने युवाओं को मतदान का महत्व बताते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Hathras N...