बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली के निकट बुलेरो-पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल के पिता ने दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहसवान जिला बदायूं निवासी नेकराम पुत्र चतुरी हाल निवासी गढ़ी शेखावत थाना बुढ़ाना ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा 20 अगस्त को बड़ौत से अपनी बाइक द्वारा बुढ़ाना जा रहा था। रास्ते में बामनौली फौजी होटल के पास सामने से आ रही बुलेरो पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उसका बेटा प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में बुलेरो पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...