बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। बिनौली रोड ओवरब्रिज पर वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने, सर्विस रोड से वाहनों को मोड़ने और दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण के कारण सोमवार को भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बसें भी इसमें फंस गईं। इसके चलते बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बिनौली ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस गए। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार बिनौली रोड ओवरब्रिज और इसके आसपास रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Nawada News: रोह बाजार में अतिक्रमण से नासूर बनी जाम की समस्या सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने के साथ ही सर्विस रोड से वाहन मुख्य मार्ग पर मो...