बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: बागपत। बगैर स्वीकृति के 11 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कराने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना बिजली थाने के उप निरीक्षक संजीव कुमार करेंगे। उन्होंने मुकदमे की कॉपी प्राप्त कर ली है। जल्द ही वे मुकदमा दर्ज कराने वाले जेई के बयान दर्ज करेंगे। दरअसल, 29 जून को अवर अभियंता समय सिंह ने अधीशासी अभियंता के साथ तितरौदा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी नंगला टाउन फीडीर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें फजलपुर गांव के पास नई 11 केवी विद्युत लाइन का निर्माण होता मिला। आरोप है कि यह कार्य एसडीओ के निर्देश पर ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिजली चोरी में दो पर प्राथमिकी, लाखों रुपए जुर्माना जांच में 22 विद्युत पोल, एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर मिला। निर्माण कार्य की अनुम...