Bagpat News: बिना सत्यापन रखे जा रहे घरेलू नौकर, बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। बागपत समेत कई जनपदों में नौकर चोरी समेत कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके है। जांच में पता चला कि इन सभी घटनाओं में शामिल नौकरों का लोगों ने पुलिस द्वारा सत्यापन नहीं कराया, जबकि इसके लिए बाकायदा नियम बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन या ऑफ लाइन आवेदन करके नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन करा सकता है। जिलेभर में लोग अपने परिवार में घरेलू सहायक रख रखे हैं। इस तरह के घरेलू नोकरों की संख्या हजारों में है, लेकिन इनमें से इक्का-दुक्का नौकरों का ही सत्यापन हुआ है, जबकि प्रत्येक थाने में घरेलू सहायक और किराएदार के सत्यापन के लिए रजिस्टर बनाए गए। इसके बाद भी लोग समय और चंद पैसों की बचत के चक्कर में नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं कराते हैं। यही नौकर बाद में उस घर के लिए जान माल का खतरा बन जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.