बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। मवीकलां के पास हुई जांच में कई स्कूल बसों में परिचालक नहीं मिलने पर पुलिस ने नाराजगी जताई। एक स्कूल की कुछ बसें बिना परिचालक के संचालित मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य को फोन कर तत्काल सभी बसों में परिचालक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीएसआई बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने स्कूल बसों को रोककर फिटनेस, परमिट, बीमा, फस्र्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास समेत सुरक्षा मानकों की जांच की। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज भी देखे गए। यह भी पढ़ें- Etah News: बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ रहे 70 स्कूली वाहन, छात्रों को सुरक्षित पहुंचाये पुलिस ने चालकों को यातायात नियम...