बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बागपत। कुरड़ी गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता के प्रकरण सामने आ रहे है। अब ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए डीपीआरओ को बिना जीएसटी बिलों के लाखों रुपये का भुगतान किए जाने की शिकायत की। डीपीआरओ ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। कुरड़ी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव में वित्तीय नियमों उल्लंघन करते हुए निजी व जान पहचान के व्यक्तियों को बिना जीएसटी बिलों के भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि अजय दूहूण, अमित, अवकाश दूहूण, सौरभ सिंह को बिना वैध जीएसटी बिल के विभिन्न कार्यों की एवज में लगभग 665099 रुपये का भुगतान किया गया। गांव में विभिन्न विकास कार्यों के जो बोर्ड लगाए गए है, उन पर शासनादेशों के विपरीत जानबूझकर वित्तीय पारदर्शिता छुपाने के उद्देश्य से स...