बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव डा. अनिल आर्य ने बुधवार की दोपहर डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर बिजवाड़ा-ककड़ीपुर मार्ग के दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी घास एवं झाड़ियों की तत्काल सफाई/कटाई कराने की मांग की। ज्ञापन में डा. अनिल आर्य ने बताया कि यह मार्ग बड़ौत-मेरठ, बड़ौत-मुजफ्फरनगर और बड़ौत-बिनौली-सरधना-मेरठ मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम नागरिकों का आवागमन रहता है। उन्होंने कहा कि मार्ग के दोनों ओर घास एवं झाड़ियां काफी अधिक बढ़ गई हैं, जिससे सड़क का काफी हिस्सा प्रभावित हो रहा है। झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में परेशानी होती है और सड़क पर आवागमन भी ...