बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बबुल का एक बड़ा पेड़ उखड़ कर उच्च क्षमता की लाइन पर गिर गया। जिससे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। लाइन से पेड़ हटने पर चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई, तो लाइनों में फाल्ट बनने शुरू हो गए। जिससे कस्बा वासियों को परेशानियां उठानी पड़ी। कस्बे में गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बारिश के दौरान मुबारिकपुर रोड पर बबुल का एक बड़ा पेड़ उखड़कर उच्च क्षमता की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे समूचे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पता चलते ही संविदा कर्मी लाइनमैन पेड़ को लाइन से हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन मूसलाधार बारिश उनके काम में रोडा अटकाती रही। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आफत की बारिश से बिजली संकट, घंटों उपभोक्ता परेशान जिससे उन्हें लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने में चार घंटे का...