बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली किल्लत ने हा-हाकार मचा दिया है। बागपत शहर में मंगलवार की शाम बिजली घर की इनकमिंग मशीन में आग लग गई, जिसके चलते समूचे शहर की बिजली गुल हो गई। करील तीन घंटे तक समूचे शहर में अंधेरा पसरा रहा। विभागीय मैकेनिकों ने मशीन दुरूस्त की, तो रात्री एक बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। जिसके चलते शहरवासी परेशान बने रहे। वहीं, बुधवार की दोपहर तक शहर को डेढ़ से दो घंटे की ही बिजली मिली, जिसके चलते लोग गर्मी से बिल-बिलाते नजर आए। कई मोहल्लों में तो पेयजल संकट भी बना रहा। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी-कूलर का सहारा ले रहे है। इस बीच बिजली किल्लत लोगों की परेशानियों को बढ़ा रही है। बागपत शहर में तो पिछले कई दिनों से दिन हो या फिर रात,...