बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। डौला गांव के महाराणा प्रताप गेट पास वाले मोहल्ले की बिजली गुरुवार शाम से ठप पड़ी हुई है, जिसके चलते 200 घरों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार को भी दिनभर बत्ती गुल रही। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल तक के लिए तरसना पड़ा। क्षुब्ध ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर धरना शुरू कर देने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात 200 परिवार अँधेरे में रहे। उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। लोगों ने पूरी रात बाहर सडक पर गुजारी। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा सही समय पर ट्रांसफार्मर न बदलने के आरोप लगाए। बताया कि 200 घरों पर केवल 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। इसी से दो टॉवर, ब...