बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बड़ौत। कोताना रोड स्थित बिजलीघर के मुख्य शिकायत केंद्र पर बुधवार को अचानक तारों में भीषण आग लग गई। तारों में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर बिजलीघर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ट्रांसफॉर्मर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजलीघर के मुख्य शिकायत केंद्र पर लगी आग अगर ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजलीघर को भारी नुकसान के साथ आसपास के क्षेत्र में भी बड़...