बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बड़ौत। बासौली गांव निवासी उपनिरीक्षक उपेंद्र तोमर (58) की गाजियाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देर शाम उनका शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में दारोगा के शव का अंतिम संस्कार हुआ। उपेंद्र तोमर अलीगढ़ जिले के मंडराक थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। मूल रूप से बासौली गांव के रहने वाले उपेंद्र परिवार के साथ शामली में रहते थे। उनके भाई सतेंद्र ने बताया कि उपेंद्र करीब एक माह पहले गांव आए थे। परिवार में पत्नी प्रमिला, बेटा अंकित और बेटी अंजलि हैं। बेटी की शादी इसी वर्ष फरवरी में गांव में ही हुई थी, जबकि बेटा अंकित नौकरी की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उपेंद्र तोमर मिलनसार स्वभाव के थे और गांव में सभी से घुल-मिलकर रहते थे। उनकी मौत की खबर से गां...