Bagpat News: बारिश से सिरसली में मकान की छत गिरी, पिता-पुत्र घायल
बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। सिरसली गांव में बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। हादसे में एक वृद्ध और उसका बेटा घायल हो गए। दोनों का गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। सिरसली गांव निवासी घायल रोशन ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपनी पत्नी रिहाना और बच्चों सुहेल, सोनम के साथ कमरे में था, जबकि पिता उमरदीन दूसरे कमरे में लेटे थे। तभी बारिश के कारण पिता के कमरे की छत गिर गई। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंचा और पिता को मलबे से निकालने का प्रयास किया। इस बीच मलबा गिरने से रोशन भी घायल हो गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोों को गांव के निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.