बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में रविवार को लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिसाना में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पानी भरने से कई वाहन खराब होने से बंद हो गए। इन्हें दूसरे वाहनों के जरिए निकाला गया। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। रविवार सुबह आठ बजे बारिश शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें तरणताल बन गई। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास जलभराव हो गया। इसमें फंसकर एक दर्जन से अधिक वाहन खराब हो गए। दूसरी और बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या बनी रही। वहीं, बारिश...