Bagpat News: बारिश से लुढ़का तापमान, खेतों में बिछी धान की फसल
बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी तरफ शहरी और ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इस बारिश का सबसे दर्दनाक असर ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के थपेड़ों ने कटाई के करीब पहुंची धान की लहलहाती फसल को खेतों में बिछा दिया। बडौत, खेकडा, बिनौली, बालैनी, चांदीनगर, दाहा और दोघट समेत जिले भर में दिन भर बूंदाबादी और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। रविवार देर रात से शुरू हुए मौसम के बदलाव के बाद सोमवार को रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम तो सुहाना हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.