बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली लाइनों में फाल्ट बनने से बागपत शहर समेत 70 गांवों की बिजली घंटों तक गुल रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिलेभर में मानसूनी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी बागपत में करीब ढाई घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन बारिश के दौरान बिजली लाइनों में लगी फाल्टों की झड़ी के कारण बागपत शहर समेत 70 से अधिक गांवों की बिजली दो से ढाई घंटे तक गुल रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बागपत शहर की बात करें, तो बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों में बिजली लाइन में फाल्ट के 17 मामले सामने आए। जिन्हें लाइनमैनों को कड़ी मशक्कत के जरिए...