बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में सोमवार की सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच लोग उमसभरी गर्मी से परेशान बने रहे। हालांकि शाम के चार बजते ही मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, भीषण गर्मी के चलते खेतों पर बगैर सिंचाई सूख रही किसानों की फसलों को संजीवनी मिल गई। बारिश होने के बाद से किसानों के चेहरे खिले हुए है। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान किए हुए थे। आलम यह था कि दिन क्या रात में भी सकून नहीं मिल रहा था। हालांकि इस बीच आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को भी दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। लोग सोकर उठे, तो आसमान में काले बादल डेरा जमाए मिले। दोपहर तक यही आलम बना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।...