बागपत, जुलाई 5 -- Bagpat News: बागपत। अमीनगर सराय क्षेत्र के गौसपुर गांव में रविवार दोपहर बारिश में नहा रहा पांच साल का बच्चा पानी के तेज बहाव में बहकर तालाब में चला गया। परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौसपुर गांव निवासी शाहरुख की पत्नी रुखसाना कई दिनों से बीमार है। रविवार को रुखसाना पांच वर्षीय बेटे सोफियान के साथ गांव में निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर दवाई लेने गई थी। चिकित्सक ने रुखसाना को क्लीनिक पर ही ग्लूकोज लगा दी। वहीं, सोफियान अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने लगा। करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बच्चे बारिश में नहाने लगे तो सोफियान भी उनके साथ बारिश में नहाने लगा。 यह भी पढ़ें- Badaun News: बकरी चराने गए किशोर की तालाब में डूबन...