Bagpat News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव बना आफत
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बागपत। बागपत और खेकड़ा में रविवार की सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को आवागमन के समय परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है। पिछले एक सप्ताह से लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल बने हुए थे। आलम यह था कि दिन निकलते ही शरीर से पसीना टपकने लगता था। दोपहर के समय तो लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन शनिवार की रात एकाएक मौसम ने करवट बदली। रात्री 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। रविवार की सुबह करीब चार बजे बारिश शुरू हो गई, जो सुबह करीब नौ बजे तक चलती रही। जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.