बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। बारिश की फुहारों के साथ बढ़ी उमस बच्चों के सिर पर 'सफेद आफत' बनकर उभर रही है। पसीने और नमी के बीच स्कैल्प पर जमी सफेद परत, खुजली और रूखापन बच्चों को परेशान कर रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसे सामान्य डैंड्रफ समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसके पीछे सेबोरिक डर्मेटाइटिस, एक्जिमा या फंगल संक्रमण भी हो सकता है। बारिश के दिनों में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ बच्चों को अधिक पसीना आता है। इससे स्कैल्प पर तैलीयपन, खुजली और परत बनने की समस्या दिखाई दे सकती है। सेबोरिक डर्मेटाइटिस में सफेद से पीली या तैलीय परत, लालिमा और खुजली हो सकती है। बच्चों में इसके अलावा एक्जिमा, सोरायसिस और टिनिया कैपिटिस यानी सिर का फंगल संक्रमण भी स्कैल्प पर स्केलिंग का कारण बन सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसान बागपत जनपद म...