Bagpat News: बारिश के बाद कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, सुबह रेंगते नजर आए वाहन
बागपत, अक्टूबर 31 -- Bagpat News: बागपत। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शनिवार सुबह जिले में कोहरे ने दस्तक दे दी। कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर और बागपत-मेरठ हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कम दृश्यता के चलते वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी करने जाने वाले लोगों को सफर में अधिक समय लगा। पिछले दो दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था। बारिश के कारण पहले ही जनजीवन प्रभावित हो रहा था। शनिवार सुबह मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ और कई इलाकों में कोहरा छा गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: दीपावली से पहले कोहरे की दस्तक, सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार सुबह के समय सड़कों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.