बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। तीन दिनों से हो रही बारिश ने सड़कों को भी नुकसान पहुंचाया है। चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग पर गौना गांव के पास बारिश से सड़क का आधा हिस्सा बह गया, वहीं दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास कटान हुआ। इससे हाईवे क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। चमरावल-धौली प्याऊ मार्ग पर गौना के पास बारिश से संपर्क मार्ग का आधा हिस्सा नाले में बह गया। इससे यहां वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसी बीच बागपत विधायक योगेश धामा वहां से गुजरे तो उनकी नजर सड़क पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। वहीं, बारिश के चलते दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास मिट्टी का कटाना हुआ, जिससे हाईवे किनारे लगी रेलिंग भी धंस गई। निर्माणाधीन सड़कों की कंकरीट तक उखड़ गई है. यह भी पढ़ें- Bagpat ...