बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। जेल में बंद रिटायर्ड शिक्षक बाबूराम की रिहाई की मांग को लेकर रविवार को बड़ौत में देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों वायदा खिलाफी की है। पंचायत में निर्णय लिया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलेगा और बाबूरम कि रिहाई की मांग करेंगे। इसके बाद भी रिहाई नही हुई तो एक सप्ताह बाद एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। दअरसल, बड़ौत में नौ जून टेंट व्यवसायी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी की भीड़ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने वरुण के पिता रिटायर्ड शिक्षक बाबूराम को जेल भेज दिया था। बाबूराम की गिरफ्तारी के विरोध में देशखाप चौधरी के आवास पर पंचाय...